img

प्रयागराज। माघ मेले में आज यानी गुरुवार को मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह 10 बजे तक 36 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक, आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। 7 डिग्री तापमान में सुबह 4 बजे से ही लोग जय गंगा मैया और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ स्नान कर रहे हैं।

संगम पर इतनी भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। भीड़ को देखते हुए अक्षयवट के दर्शन फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, नावों का भी संचालन बंद कर दिया गया है।

AI, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही। प्रशासन का अनुमान है कि इस बार मेले में 9 करोड़ ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। 800 हेक्टेयर में बसे मेला क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 8 किमी में अस्थायी घाट बनाए गए हैं। 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत