img

श्रीनगर। उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश (UT)जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बन गए। बुधवार को उमर ने शपथ ले ली। इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले CM बन गए। कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में हुआ।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने डिप्टी सीएम सुरेंदर चौधरी, मंत्री सकीना इट्टू, जावेद राणा, जावेद डार, सतीश शर्मा को भी शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद उमर अब्दुल्ला दोपहर 3:00 बजे एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के साथ बैइक करेंगे।

कांग्रेस ने सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। उनका कोई विधायक मंत्री नहीं बनेगा। हालांकि, उमर सरकार को कांग्रेस समर्थन करती रहेगी। कांग्रेस ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने तक लड़ते रहेंगे।

केजरीवार और ममता बनर्जी नहीं आए
शपथ ग्रहण समारोह में I.N.D.I.A. ब्लॉक के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव और अरविंद केजरीवाल सहित करीब 50 VIPs को न्योता भेजा था। हालांकि केजरीवाल और ममता बनर्जी समारोह में नहीं पहुंचे।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर