img

नई दिल्ली। अयोध्या में कल होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को हर कोई  पीवीआर और आईनॉक्स थिएटर में देख सकेगा। सिनेमाघरों में इसके लिए अनुमति है। जो लोग इस भव्य आयोजन का हिस्सा नहीं बन सके, वे थिएटर में बड़ी स्क्रीन पर इस भव्य नजारे को देख सकेंगे।

पीवीआर और आईनॉक्स देश के 70 शहरों के 170 से अधिक केंद्रों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक देखा जा सकता है. थिएटर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के लिए टिकट की कीमत 100 रुपये है. इसमें पानी और पॉपकॉर्न का कॉम्बो भी शामिल है। पीवीआर ने क्रिकेट वर्ल्ड कप का सीधा प्रसारण किया.

दरअसल मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने एक बड़ा ऐलान किया है. इस घोषणा के मुताबिक जिस दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. पीवीआर उस दिन का पूरा प्रसारण लाइव प्रसारित करने जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश के 70 शहरों के 160 सिनेमाघरों में किया जाएगा.


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती