img

लखनऊ। राजधानी के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी KGMU में यौन शोषण और धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नाइक उर्फ रमीज मलिक के खिलाफ गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पुलिस के आवेदन पर यह आदेश जारी किया।

लखनऊ पुलिस की 5 टीमें आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। हालांकि, 15 दिन बाद भी सफलता नहीं मिली है। इसी बीच गुरुवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया। इस दौरान पीड़िता ने वही आरोप दोहराए जो उसने लिखित शिकायत में बताए थे।

रमीज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली शाहजहांपुर और उत्तराखंड के खटीमा, नानकमत्ता, बनबासा और टनकपुर आदि जगहों पर दबिश दे रही हैं। उसका मोबाइल फोन लगातार बंद जा रहा है। इस कारण पुलिस को सही फॉलोअप लोकेशन नहीं मिल पा रही है। पुलिस रमीज के करीबियों के मोबाइल फोन की भी निगरानी कर रही है।

 


Read More: परिवार नियोजन: ‘अंतरा–एससी’ से महिलाओं को मिलेगा आसान, सुरक्षित और स्वयं-नियंत्रित विकल्प