नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई की।
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया है। ईडी को 24 अप्रैल तक जवाब देना होगा. इसके साथ ही केजरीवाल को 27 अप्रैल तक ईडी के जवाब पर प्रति उत्तर देना है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा कि हम मामले की सुनवाई इस महीने (अप्रैल) के आखिरी हफ्ते में करेंगे। उधर, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। फिलहाल दिल्ली के सीएम तिहाड़ जेल में बंद हैं।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




