img

पटना। नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने यह जानकारी दी है।

बुधवार को सीएम हाउस में जदयू के विधायक दल की मीटिंग हुई। बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

वहीं BJP भी मीटिंग कर विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके बाद 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में NDA की बैठक होगी। चर्चा है कि जदयू कोटे से 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं।


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास