img

मुंबई। एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी हॉटनेस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से अपने किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा अपने लुक्स और सेक्सी फिगर की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लगभग हर दिन निया का कोई न कोई नया अवतार वायरल होता रहता है. अब फैंस भी उनके लुक्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

निया इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने फैन्स से जुड़े रहने की भरपूर कोशिश करती हैं. अब एक बार फिर निया ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाते हुए अपना नया लुक शेयर किया है.

लेटेस्ट लुक के लिए उन्होंने ब्रालेट टॉप कैरी किया है, जिसका आधा हिस्सा ट्रांसपेरेंट है। इसे उन्होंने ब्लैक लो-वेस्ट डेनिम जींस के साथ पेयर किया।

निया ने अपने सिजलिंग लुक के साथ मैचिंग ब्लैक बूट्स पहने हुए हैं। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस ने सनग्लासेज भी पहने हुए हैं. अब उनका ये नया लुक फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

निया के फैंस उनकी हॉट अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आम लोगों के अलावा कई सेलिब्रिटीज ने भी निय को हॉट कमेंट किया है. वहीं. उनकी फोटो पर तेजी से लाइक्स बढ़ रहे हैं.


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म