img

हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क।  नौतपा यानी खतरनाक ताप वाली गर्मी के नौ दिन। हिंदू पंचांग के मुताबिक इन दिनों में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती कि  सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। तापमान बढ़ने लगता है और जिससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं नौतपा के 9 दिनों में हमें क्या कराना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

नौतपा में क्या करें

-दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगे। ये हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है।

-पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस भी लेते रहें। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।

-हल्का भोजन लेना बेहतर माना जाता है। तरबूज, खीरा, खरबूजा और दही जैसी चीजें शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।

-बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना चाहिए।

नौतपा में क्या न करें

-तेज धूप में निकलने से बचें, खाली पेट बाहर न निकलें।

-ज्यादा चाय, कॉफी और शराब शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

-लंबे समय तक बंद और गर्म कमरे में रहना भी खतरनाक हो सकता है।

-अगर तेज बुखार, चक्कर, बेहोशी, उल्टी या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।

-अगर किसी काम से बाहर जाना ही है तो शरीर को अच्छे से ढककर रहें। 

(नोट- यह लेख पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखा गया है। सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

 


Read More: नौतपा में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें इन 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें