img

हेल्थ/ लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Neem Leaves: नीम ( Neem) का स्वाद भले ही कड़वा होता है लेकिन नीम में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं।  नीम का पेड़ हवा को फिल्टर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।  आज हम आपको नीम के पत्ते चबाने से होने वाले फायदों के बारे में….

नीम की ​पत्तियां चबाने के फायदे

1-अगर आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। नीम की पत्तियां आपके पेट के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। यह खून को साफ करने में मदद करती हैं। खून साफ होता है तो चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।

2-नीम की पत्तियां पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती हैं। यह पाचन में सुधार करने में मदद करती है और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करती है। अगर आप रेगुलर नीम की पत्तियां चबा लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

3-नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अगर किसी को कलस्ट्रेाल की दिक्कत है तो नीम की पत्तियां सुबह उठकर खाले। यह बैड कलस्ट्रोल को खत्म करने में काफी मददगार है।

4-नीम की पत्तियां अगर आप रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। नीम की पत्तियां आपके पाचन को सुधारने में मदद करती हैं। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। यही कारण है कि कई साबुन कंपनियां अपने साबुन और फेस वॉश में नीम की पत्तियां होने का दावा करते हैं। 

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)


Read More: अस्थमा के मरीजों की जान पर भारी पड़ सकता है बारिश का मौसम, ये सावधानियां बरतें