img

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश)। एक करोड़ के ​इनामी माओवादी नक्सली थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी बुधवार को रामपचोदवरम वन क्षेत्र में हुई गोलीबारी में ढेर हो गया। उस पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के 131 जवानों की हत्या का आरोप था।

आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) महेश चंद्र लड्डा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आज तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण गोलीबारी में छह से सात माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी भी है। देवजी ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर में सक्रिय रहा है।

नक्सल संगठन ने देवजी को महासचिव नियुक्त किया था। देवजी के ऊपर बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों के 131 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है। सरकार ने इस खूंखार नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित किया था। (हि.स.)


Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास