img

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप पर आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से चल रहा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मामले की जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट कमेटी से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतर आई। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एलआईसी और एसबीआई के दफ्तरों के सामने प्रदर्शन किया।

वहीं संसद में भी अडाणी समूह का मुद्दा गूंजा। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अडाणी मामले में चर्चा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। दोनों सदनों के स्पीकर्स ने सांसदों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस समेत 15 विपक्षी पार्टियों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे का इस्तेमाल अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है। विपक्ष की मांग है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होने दे।

एक और विदेशी बैंक अडाणी के बॉन्ड लोन देना बंद किया

शेयर बाजार में भी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। ये 1500 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले