img

नई दिल्ली। National Film Awards:  साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान कर दिया गया। आर माधवन की रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला । पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने हैं। यह सम्मान पाने वाले वे पहले तेलुगु एक्टर हैं। वहीं विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'सरदार उधम' को 'बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म' का अवॉर्ड मिला है।

रॉकेट्री -बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मिमी' के लिए जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए पल्लवी जोशी को मिला।

 'सरदार उधम'- 'बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म' 

बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड 'आआरआर' के 'कोमुराम भीमुडो' गाने के सिंगर काला भैरव को मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया।

इस बार बॉलीवुड की तुलना में साउथ की फिल्मों का स्कोप ज्यादा दिखा। पिछले साल अजय देवगन और साउथ स्टार सूर्या ने संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।


Read More: 'ताल 2' से कटा ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर का पत्ता, सुभाष घई का खुलासा