नई दिल्ली। General Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौकरीपेशा लोगों के लिए बजट में बड़ा ऐलान किया है। नई टैक्स रिजीम के तहत 12.75 लाख तक की सालान इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। वहीं अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
सरकार ने बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने का ऐलान किया। अगले 3 साल में देश के सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। अगले फाइनेंशियल इयर में ही ऐसे 200 सेंटर बनाए जाएंगे।
सरकार का फोकस बिहार पर भी दिखा, जहां इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। सीतारमण ने बिहार के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी की स्थापना करने का ऐलान किया। राज्य में IIT का विस्तार होगा। मखाना बोर्ड और 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे।
Read More: EPFO से जुड़े कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, अब एटीएम और UPI से निकलेगा पीएफ का पैसा, जानें कैसे




