नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम फहराया है। दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।
बता दें कि रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपनी एल्बम 'विंड्स ऑफ समसारा' के लिए यह अवॉर्ड जीता था। 2015 में यह सम्मान हासिल करने के बाद रिकी ने एक बार फिर साल 2022 में एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए 'बेस्ट न्यू एज एल्बम' की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड मिला था।
वहीं ब्रिटिश रॉक लेजेंड ओजी ऑस्बॉर्न ने 65वें एनुअल ग्रैमी अवार्डस में धूम मचा दी। ऑजबॉर्न को दो अवॉर्ड्स मिले, जिसमें पहला 'डिग्रेडेशन रूल्स' सॉन्ग के लिए बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस अवॉर्ड और दूसरा 'पेशेंट नंबर 9' एल्बम के लिए बेस्ट रॉक एल्बम अवॉर्ड शामिल है। ओजी ने ब्लैक कीज, एल्विस कॉस्टेलो एंड द इम्पोस्टर्स, आइडल्स, मशीन गन केली और स्पून पर बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस अवॉर्ड जीता। प्रॉड्यूसर एंड्रयू वाट ने एल्बम के सपोर्ट के लिए दिवंगत टेलर हॉकिन्स और जेफ बेक की ओर से अवॉर्ड स्वीकार किया।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




