img

उरई। कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार और उनके पुत्र तथा बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक अजय कुमार उर्फ पंकज सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों ने इन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसपी दुर्गेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

मृतक जितेंद्र अहिरवार (45) धमूरी  के निवासी थे। उनके परिजनों ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस के पूर्व विधायक रामप्रसाद अहिरवार, उनके पुत्र व बसपा के पूर्व विधायक अजय कुमार (पंकज) और उनके साथियों ने जितेंद्र की हत्या की है।

रविवार रात उसके शव को कुछ लोग अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, जितेंद्र अहिरवार का आरोप है कि पूर्व विधायक पिता-पुत्र और उनके साथियों ने मृतक को जानबूझकर मारा है।

वही इस पूरे मामले में एसपी डॉ दुर्गेश कुमार का कहना है कि रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। (हि.स.)
 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत