लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव ये तलाक लेने जा रहे हैं। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपर्णा से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया। इसने मेरी दिमागी हालत भी खराब कर दी है। बता दें कि अपर्णा इस वक्त राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
अपर्णा पर जमकर निशाना साधते हुए प्रतीक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (iamprateekyadav) पर लिखा कि उनकी पत्नी की वजह से उनके परिवार के साथ संबंध खराब हो गए हैं। शादी के बाद लगातार पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे उनका निजी और सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ।
प्रतीक के मुताबिक, उनकी पत्नी का व्यवहार परिवार के प्रति संवेदनहीन रहा है। सिर्फ खुद की प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने में लगी हुई है।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




