टेक डेस्क। स्मार्टफोन्स के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला कंपनी ने Moto G34 5G लांच कर दिया है। यह फोन आम लोगों के बजट में है। इसे आप दस हजार से कम दाम में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि Moto G34 5G स्मार्टफोन में बेहतरीन फीचर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में आपको 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते है Moto G34 5G स्मार्टफोन के बारे में-
Moto G34 5G के फीचर्स
Moto G34 5G डिवाइस में HD+ रेजोल्यूशन, 500nits ब्राइटनेस के साथ 6.5-इंच IPS LCD डिस्प्ले है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में एड्रेनो 619 GPU, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में आपको डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस शामिल है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा भी है।
बैटरी
बैटरी की बात करें तो इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल-सिम कार्ड स्लॉट, 5G, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।
Moto G34 5G की कीमत
मोटोरोला ने Moto G34 5G फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लाएगी जिसमें 4GB रैम 128GB स्टोरेज और 8GB रैम 128GB स्टोरेज ऑप्शन शामिल है। Moto G34 5G 4GB रैम 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है जबकि इसके 8GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें आइस ब्लू, चारकोल ब्लैक और ओसियन ग्रीन में उपलब्ध होगा।
यहां से खरीदें
कंपनी इस फोन को 17 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी, जिसे आप फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और भारत में रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर की बात करें तो इस फोन के साथ आपको 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है, जिसके बाद इसके बेसिक वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो जाएगी।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




