img

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है।

जेपी नड्डा के शुक्रवार को मीडिया के एक सवाल पर कहा कि डिजिटल मीडिया से जानकारी मिली कि प्रसादम में पशु की चर्बी सहित अन्य तामसिक पदार्थ की मिलावट पाई गई है।

उन्होंने कहा कि  इस संबंध में हमने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जानकारी मांगी है। साथ ही प्रसादम में मिलावट की पुष्टि करने वाली लैब जांच रिपोर्ट भी मांगी है। इसके अलावा स्थानीय फूड रेगुलेटर से भी प्रसादम मामले की रिपोर्ट तलब की है। नड्डा ने कहा कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी के इस्तेमाल के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की थी।  

बता दें कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ये आरोप एक लैब रिपोर्ट के हवाले से लगाए। उधर,YSR कांग्रेस ने इस विवाद पर हाईकोर्ट का रुख किया। पार्टी ने हाईकोर्ट से नायडू के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की। कोर्ट 25 सितंबर को सुनवाई करेगा।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर