हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर होने वाली लापरवाही सेहत पर बुरा असर डालती है। यही वजह है कि इन दिनों पाचन से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो चुकी है। कब्ज भी ऐसी एक समस्या है जो अब आम हो गई है। दही इस समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है। बस आप को दही के साथ कुछ चीजें मिलाकर खानी इससे कब्ज आसानी से दूर हो जाएग। आइए जानते है इसके फायदे....
दही के साथ ये चीजे मिलाकर खाएं
-दही प्रोयबायोटिक होता है और इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, वहीं खीरे में पानी की अच्छी मात्रा होती है. इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन आंतों में जमे मल को बाहर निकालने में हेल्प करता है. जिससे कब्ज वालों को काफी फायदा मिलता है.
-दही में भुना जीरा कूटकर मिला लें और इसमें थोड़ा सा सेंधा या काला नमक डालकर खाएं, इससे पाचन में सुधार होता है और आप अपच जैसी समस्याओं से बचे रहेंगे. इस तरह से आप अगर दही डाइट में शामिल करेंगे तो वेट लॉस में भी हेल्प मिलती है.
-दही के साथ अजवाइन लेने से भी कब्ज और पेट की कई समस्याओं में राहत मिलती है. इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन पाइल्स की समस्या में भी फायदेमंद माना जाता है. वहीं इससे आपकी ओरल हेल्थ सही रहती है और आप मुंह की बदबू जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं.
-अलसी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो पानी को सोखकर मल को नरम और स्खलन योग्य बनाता है। यह कब्ज को कम करने और आंतों की सफाई में मदद करता है।
-दही को डाइट में शामिल करने से आपकी हड्डियां मजबूत होने के साथ ही पाचन दुरुस्त रहता है और इससे आपके बालों और स्किन को भी फायदा मिलता है. तो चलिए जानते हैं कि किन चीजों के साथ दही खाएंगे तो ज्यादा फायदा मिल सकता है.
(नोट- यह खबर पाठकों को सिर्फ जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




