img

नई दिल्ली। मिथुन चक्रवर्ती को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर शेयर की। उन्होंने लिखा- दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है।

 मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में सम्मानित किया जाएगा। वह बांग्ला, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, ओडिया और भोजपुरी की 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

 मिथुन चक्रवर्ती को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मिथुन ने अपनी पहली ही फिल्म मृगया के लिए नेशनल अवार्ड ​जीता था। उन्हें जनवरी 2024 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।


Read More: 33 साल बाद संजय दत्त फिर ‘खलनायक’ बनकर लौटेंगे, बल्लू का दिखेगा खूंखार अवतार