img

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या को  हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि , ‘शहादत पर गांधी परिवार का एकाधिकार नहीं है। आजादी की लड़ाई में भगत सिंह, सावरकर, चंद्रशेखर आजाद ने शहादत दी है। गांधी परिवार के सदस्यों के साथ जो हुआ वह हादसा है। हादसों और शहादत में फर्क है।‘

मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की यात्रा बिना रुकावट पूरी होने का क्रेडिट पीएम मोदी को जाता है। अगर जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 नहीं हटाया गया होता तो प्रदेश में हालात कभी सामान्य नहीं होते। राहुल गांधी कभी लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा पाते। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने लाल चौक पर तिरंगा तब फहराया था, जब यहां आतंक चरम पर था।

बता दें कि श्रीनगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद राहुल ने अपने पिता और दादी की हत्या को लेकर कहा था कि मैंने हिंसा सही है, देखी है। जो हिंसा करवाते हैं, मोदीजी, अमित शाह जी, अजीत डोभाल जी, वो हमारे दर्द को समझ नहीं सकते।


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर