मुंबई। कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) अपने फर्स्ट वीकेंड पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। इसने तीन दिनों में 9 करोड़ 73 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म ने रविवार को 3 करोड़ 83 लाख रुपए का बिजनेस किया। इससे पहले इसने शुक्रवार को 2.45 और शनिवार को 3.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रविवार को मेरी क्रिसमस के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 19.58% रही। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक 8 करोड़ 8 लाख रुपए की कमाई कर ली है।
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का निर्देशन श्रीराम राघव ने किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में विजय सेतुपति को कास्ट करने के पीछे की कहानी बताई। वह एक फिल्म फेस्टिवल के लिए मेलबर्न गए थे। वहां फिल्म '96' देखने के बाद उनकी मुलाकात विजय से हुई और उन्होंने उनसे पूछा कि क्या वह हिंदी बोल सकते हैं। विजय के हां कहने पर और डायरेक्टर ने उन्हें 'मेरी क्रिसमस' के लिए कास्ट कर लिया।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




