
हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Masoor Dal Benefits : मसूर की दाल (Masoor Dal ) सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। यह दाल डायबिटीज रोगियों के लिए तो और भी ज्यादा गुणकारी है। इसके अलावा ये हड्डियों और स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी कारगर है। आइए जानते हैं मसूल की दाल से होने वाले फायदे के बारे में….
मसूर दाल फायदे
1. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर इस दाल को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है। इस वजह से ये दाल वजन कम करने में मददगार है। साथ ही फाइबर की मौजूदगी से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।
2. मसूर की दाल शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
3. मसूर की दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है तो ये डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।
4. मसूर की दाल एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है, जिसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है।
5. मसूर की दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस की भी मात्रा शामिल होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: संस्थागत प्रसव व स्तनपान, समय से पहले होने वाले बच्चों को देगा जीवनदान