img

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी द्वारा अभिनीत आगामी कोर्ट रूम ड्रामा 'सिर्फ एक बंदा काफी है' फिल्म विवाद में फंस गई है। 8 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद आसाराम बापू ट्रस्ट ने फिल्‍म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। ट्रस्ट के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को कैसे भी करके रोक दिया जाए। वकील का कहना है कि ये फिल्म उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रही है।

दरअसल फिल्म में दिखाया गया है कि एक बाबा ने 16 साल की लड़की का रेप किया है। चूंकि डिस्क्लेमर में साफ लिखा है कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर प्रेरित है। फिल्म में दिख रहे बाबा का हुलिया सीधे तौर पर आसाराम से मिलता जुलता है, इसलिए ये अंदाजा लगाया जा सकता है फिल्म आसाराम के विवाद से ही जुड़ी है।

फिल्म के प्रोड्यूसर आसिफ शेख ने मीडिया से कहा कि , 'हां हमें नोटिस मिला है। अब इस मामले में अगला कदम क्या होगा वो हमारे लॉयर्स तय करेंगे। हमने पीसी सोलंकी पर बायोपिक बनाई है और इसके लिए हमने उनसे राइट्स भी खरीद लिए हैं।


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म