- सीबीआई जांच की निगरानी के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी दत्तात्रेय पद्सालगिकर नियुक्त
-- सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर पर चली लंबी सुनवाई और बहस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता से जुड़े मामलों की जांच के लिए हाईकोर्ट के तीन रिटायर्ड जजों की एक कमेटी गठित की है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस गीता मित्तल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया, जिसमें जस्टिस शालिनी जोशी और जस्टिस आशा मेनन शामिल होंगी। कोर्ट ने सीबीआई जांच की निगरानी के लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी दत्तात्रेय पद्सालगिकर को नियुक्त किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि वह तीन हाईकोर्ट के रिटायर जजों की कमेटी नियुक्त करेगा। हमारा प्रयास कानून के शासन में विश्वास की भावना बहाल करना है। यह कमेटी जांच के अलावा अन्य चीजों पर भी गौर करेगी, जिसमें राहत, उपचारात्मक उपाय आदि शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराध वाली 11 एफआईआर की जांच सीबीआई करेगी, लेकिन इनमें अलग-अलग राज्यों से 5 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा 11 एफआईआर की जांच की निगरानी के लिए 5 डीसीपी लेवल के अधिकारियों को सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर लाया जाएगा। ये अधिकारी सीबीआई के प्रशासनिक ढांचे के चारों कोनों में भी काम करेंगे और इनकी निगरानी सीबीआई के संयुक्त निदेशक द्वारा की जाएगी। चीफ जस्टिस ने कहा कि हमने अधिकारियों की पहचान कर ली है, जिसमें जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट से रिटायर जज जस्टिस गीता मित्तल, जस्टिस आशा मेनन और जस्टिस शालिनी जोशी की तीन सदस्यीय न्यायिक जांच कमेटी में शामिल किया गया है।
कोर्ट ने एफआईआर की जांच सीबीआई को सौंपते हुए कहा कि इनकी जांच पांच उच्च पुलिस अधिकारी करेंगे। उनको अलग-अलग राज्यों से डेप्युटेशन पर लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा मामलों की जांच की निगरानी महाराष्ट्र के पूर्व आईपीएस अधिकारी दत्तात्रेय पद्सालजिलकर को सौंपी, जो हिंसा से जुड़ी सभी जांच की निगरानी करेंगे और जांच कोर्ट को सौंपेंगे। चीफ जस्टिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच सीबीआई ही करेगी, लेकिन स्वतंत्र निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई में दूसरे राज्यों से डिप्टी एसपी रैंक के पांच-पांच अफसर लिए जाएंगे। बाकी मामलों की पुलिस जांच में 42 एसआईटी बनेंगी, जिसका नेतृत्व एसपी रैंक का अधिकारी करेगा। इसके अलावा एसपी रैंक के अधिकारी एसआईटी की निगरानी करेंगे ।
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




