img

नई दिल्ली। आज अक्टूबर महीने की पहली तारीख है। आज ये कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। जिसका आप की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज से क्या क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं।

 जनरल रिजर्वेशन: रेलवे के जनरल रिजर्वेशन टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी होगा। हालांकि, ये केवल IRCTC की वेबसाइट या एप पर जनरल रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए जरूरी होगा।

15 मिनट के बाद बिना आधार वेरिफिकेशन के भी टिकट बुक हो सकेंगे। ये नया बदलाव आम यात्रियों के फायदे के लिए लाया गया है। इससे टिकटों की कालाबजारी रुकेगी।

यूपीआई (UPI) : नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने 1 अक्टूबर 2025 से UPI में पीयर-टु-पीयर (P2P) कलेक्ट रिक्वेस्ट को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। इसका मतलब है कि अब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति से UPI के जरिए पैसे मांगने की रिक्वेस्ट नहीं भेज सकेगा।

यह रोक सिर्फ P2P कलेक्ट रिक्वेस्ट पर है। मर्चेंट्स (जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन, स्विगी, या IRCTC) अभी भी पेमेंट कलेक्ट करने के लिए रिक्वेस्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कई लोग इस फीचर से UPI यूजर्स को ठग रहे थे। वे अनजान रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को गलती से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करते थे। इसे रोकने के लिए NPCI ने यह फैसला लिया है।

गैस सिलेंडर: आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹16.50 तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़कर ₹1595.50 हो गई है। पहले ये ₹1580 में मिल रहा था। वहीं कोलकाता में ये अब 16.50 रुपए महंगा होकर 1700.50 रुपए में मिलेगा।

डाका सेवा: आज से स्पीड पोस्ट सर्विस महंगी हो गई है। इंडिया पोस्ट ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए नए चार्जेस लगाए हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी और सुविधाओं में भी सुधार किया गया है।

-सामान तभी डिलीवर होगा जब रिसीवर का OTP कन्फर्म हो जाएगा।
-OTP बेस्ड डिलीवरी के लिए प्रति सामान ₹5 एक्सट्रा+GST देना होगा।
-डिलीवरी का रियल-टाइम स्टेटस SMS से मिलेगा।
-स्टूडेंट्स को 10% डिस्काउंट और बल्क कस्टमर्स को 5% की छूट मिलेगी।

NPS : राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के नॉन-गवर्नमेंट सब्सक्राइबर्स अब अपनी पूरी रकम शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे। अभी तक NPS में इक्विटी इन्वेस्टमेंट लिमिट 75% तय थी।

इसका फायदा उन लोगों को होगा जो ज्यादा रिटर्न के लिए स्टॉक मार्केट में रिस्क लेने को तैयार हैं। इससे निवेशकों को रिटायरमेंट तक बड़ा फंड बनाने का मौका मिलेगा।


Read More: सोना लगातार 5वें दिन सस्ता, चांदी के भी तेवर ढीले हुए, जानें आज का रेट