देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले के आरोपियों पर अब जांच एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एसआईटी ने 50 हजार के इनामी अनुराग पांडे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 50 हजार का इनामी आरोपी अनुराग पांडे जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का भांजा है। अनुराग पांडे के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख रुपये की रकम फ्रीज़ करा दी गई है।
तीनों आरोपियों ने मंगलूर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को ले जाकर पेपर उपलब्ध कराया था। इसकी एवज में उन्हें मोटी रकम दी गई थी।
Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर




