हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन का पुल का स्लैब गिर गया। घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई। स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) ने मलबे में फंसे 3 मजदूरों को निकाला। साढ़े 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे तेज आंधी-तूफान में पुल के एक हिस्से की स्लैब शटरिंग सहित गिर गई जिससे बाँदा निवासी लोकेन्द्र, कुलदीप, सावंत यादव,स्वासा ललपुरा पुष्पेंद्र सिंह व अछपुरा ललपुरा निवासी राजेश पाल की मौत हो गई है! इसके आलावा मलबे में अवधेश, कल्लू, राजेश समेत अन्य मजदूर दब गए है जिन्हेंं बचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की पहल पर दो साल पहले ललपुरा के मोरकांदर व कुरारा के कंडोर के मध्य नए पुल का नेिर्माण शुरू हुआ और कई करोड़ रूपये अवमुक्त किये गए। (हि.स.)
Read More: यूपी के हमीरपुर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत




