img

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उभापान में रहने वाली एक महिला ने गांव के युवक पर डरा- धमकाकर ढ़ाई माह में कई बार गलत काम किया और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

थानाप्रभारी मुकेश गौड़ के अनुसार ग्राम उभापान निवासी महिला ने बताया कि गांव के गिरिराज पुत्र सुल्तानसिंह ने ढ़ाई माह की अवधि में घर में घुसकर डरा-धमकाकर कई बार गलत काम किया, किसी से कहने की बात पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 450, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
 


Read More: मध्य प्रदेश की धार भोजशाला मंदिर करार, हाई कोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग पर लगाई मुहर