img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफ करना भारी पड़ गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

विधानसभा में'विज़न डॉक्यूमेंट 2047' पर 24 घंटे चली मैराथन चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया, जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए...।

पूजा की इस स्पीच के 8 घंटे बाद ही उनको पार्टी से निकालने का आदेश जारी कर दिया। सपा ने कहा- पूजा पाल द्वारा लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियां की गईं। चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने इन्हें बंद नहीं किया, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ।

उनका आचरण पार्टी हितों के खिलाफ है। इसी कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से सपा से निष्कासित किया जाता है। साथ ही, उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है। अब वह न तो सपा के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी और न ही इसके लिए आमंत्रित की जाएंगी।

विधायक पूजा पाल, राजू पाल की पत्नी हैं। राजू पाल की हत्या अतीक अहमद ने की थी।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत