लखनऊ। यूपी स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने चारबाग रेलवे स्टेशन से 50 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख को गिरफ्तार किया। आरोपी पर प्रतापगढ़ में गंभीर धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले 15 दिनों से पुलिस को चकमा देकर छिप रहा था।
गढ़वारीपुर अंतू प्रतापगढ़ निवासी शाहरुख पुत्र मुख्तार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 जून को पट्टी थानाक्षेत्र में इखलाक और अन्य लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट की थी। उसके बाद उसके खिलाफ पट्टी थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद बाद से शाहरुख फरार चल रहा था, जिसके ऊपर 50 हजार की इनाम घोषित किया गया। जिसकी जानकारी होने वह इधर-उधर छिपकर रहने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं बाहर भागने की फिराक में था।
मंगलवार को सुबह यूपीएसटीएफ को शाहरुख के चारबाग में होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची एसटीएफ ने सुबह के समय चारबाग रेलवे स्टेशन के पास आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंपा गया है।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




