img

लखनऊ। कर्ज से परेशान एक कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और 16 साल बेटी के साथ जहर खाकर जान दे दी। सोमवार सुबह तीनों फ्लैट में बेहोश मिले। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज की वजह से सुसाइड की बात लिखी गई है। पूरा मामला चौक इलाके के अशरफाबाद क्षेत्र का है। मरने वालों की पहचान शोभित रस्तोगी (48), उनकी पत्नी शुचिता (45) और बेटी ख्याति (16) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अशरफाबाद में रहने वाले शुभम रस्तोगी की राजाजीपुरम में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान है। उन्होंने कारोबार के लिए बैंक से लोन लिया था। दुकान ठीक से न चल पाने की वजह से वह लोन नहीं चुका पा रहे थे। कुछ दिन से काफी परेशान रहते थे।

उन्होंने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। उसमें लिखा है- हम कर्ज से परेशान हैं। बैंक से लोन लिया था जिसे चुका नहीं पा रहे हैं और लोन बढ़ता ही जा रहा है। हमारे पास जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत