img

लखनऊ। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा वृहद जन जागरूकता कार्यक्रमों के तहत राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर से हजरतगंज चौराहे तक walkathon आयोजित की गई।

इस मौके पर लगभग 2500 विद्यार्थी जो कि लखनऊ शहर के अलग अलग महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों और NCC इकाइयों से जुड़े है, ने भाग लिया। हाथ में एच आई वी जागरूकता की तख्तियां और झंडे लिए छात्र छात्राओं की टुकड़ियों ने आम जनता का मन ही मोह लिया। Walkathon लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई और के डी सिंह बाबू स्टेडियम, परिवर्तन चौक होते हुए हजरत गंज पहुंची और वापस 
विश्वविद्यालय पहुंच कर सम्पन्न हुई।

Walkathon ko उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक श्री रविंद्र कुमार और लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना तथा कई अन्य गणमान्य अतिथियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। Walkathon के प्रतिभागी जोश और उत्साह से एच आई वी एड्स उन्मूलन हेतु जागरूकता नारे लगाते हुए हाथों में संदेश परक तख्तियां लिए हुए बढ़ते जा रहे थे, और हजारों की संख्या में आम जनमानस उनके इस प्रयास की सराहना की लिए उपस्थित हुए।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एच आई वी एड्स और इस से जुड़े विषय के बारे में जानकारी होना एक जागरूक युवा को पहचान है। समाज के हर वर्ग को बराबरी का दर्ज मिलना जरूरी है। समाज में एच आई वी एड्स के बारे में जो भ्रांतियां है, उन्हें दूर किया जाना चाहिए और इस काम के लिए युवा शक्ति से बेहतर कोई नहीं हो सकता है।

Walkathon के उपरांत जनपद सीतापुर से आए एक जादू का प्रोग्राम भी किया गया, जिसमें जादूगर मुन्ना एंड पार्टी द्वारा जादू के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया गया और जागरूकता परक संदेश भी दिए गए। इसके साथ ही कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पंत भी सम्मिलित हुए और अपने हाथों से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया। माननीय मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार पाकर जमीनी स्तर पर काम करने वाले  कार्मिकों के चेहरे खिल उठे।

इस मौके पर मंडलायुक्त ने भी सभी उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए बताया कि अब वो दिन बीत चुके है, जब लोग एच आई वी एड्स पीड़ितों को अछूत मानते थे। आज एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट की मदद से हर एक एच आई वी पॉजिटिव व्यक्ति एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी  जी सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ गीता अग्रवाल,दिनेश सिंह, डॉ संजय सोलंकी,अनुज दीक्षित, डॉ अमरेंद्र सिंह,  पवन चंदेल, नरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे


Read More: World Malaria Day: यूपी में मलेरिया पर करारा प्रहार, 7 गुना घटी मरीजों की तादाद