
हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। लौकी एक ऐसी सब्जी है, जो हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद साबित होती है। हालांकि ज्यादातर लोगइस कम ही खाना पसंद करते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर लौकी का रोजाना सूप बनाकर या जूस के रूप में सेवन किया जाए तो एक ही समय में कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते है लौकी के जूस के फायदे….
लौकी के जूस के फायदे
– लौकी का जूस पेट की सेहत को दुरुस्त कर सकता है। इस जूस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। लौकी का जूस पीने से पाचन क्रिया सही रहती है और बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। पेट को साफ करने में यह जूस कारगर है।
– डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का जूस बेहद लाभकारी हो सकता है। इस जूस में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है। शुगर के मरीज नियमित रूप से इसका सेवन कर सकते हैं।
– लौकी का जूस किडनी के लिए अच्छा होता है। इस जूस का सेवन करने से किडनी की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है और इससे किडनी की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए भी लौकी का जूस लाभकारी होता है।
– कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। यदि आप लगातार खाली पेट लौकी का जूस पीते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर होता है, जो बीपी को भी कंट्रोल कर सकता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: लखनऊ में मिले कोरोना के 3 नए केस, बुजुर्ग , बच्ची और युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव