img

टेक डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान में जंग के चलते हमारे देश में भी रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है। देश के कोने- कोन से गैस एजेंसियों में सिलेंडर लेने वालों की लंबी- लंबी कतारों की तस्वीरें आ रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे डिजिटल तरीके जिससे आप घर बैठे आसानी से गैस बुक कर सकते हैं…..

1. वॉट्सऐप (WhatsApp) के जरिए बुकिंग
यह सबसे तेज और लोकप्रिय तरीका है। आपको बस अपनी गैस कंपनी के नंबर पर 'REFILL' लिखकर भेजना होगा।

इंडेन (Indane): 7588888824 पर 'REFILL' मैसेज करें।

भारत गैस (Bharat Gas): 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर भेजें।

HP गैस (HP Gas): 9222201122 पर मैसेज भेजकर बुकिंग प्रक्रिया शुरू करें। (नोट: संदेश आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही भेजा जाना चाहिए।)

2. मोबाइल ऐप का उपयोग (IndaneOne / Hello BPCL / HP Pay)
तीनों प्रमुख कंपनियों के अपने आधिकारिक मोबाइल ऐप्स हैं:

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से संबंधित ऐप डाउनलोड करें।

अपने कंज्यूमर आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

होम स्क्रीन पर ही आपको 'Quick Book' या 'Refill' का विकल्प मिल जाएगा। यहां आप ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन पोर्टल/वेबसाइट (Official Portal)
अगर आप कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से बुकिंग करें:

My LPG: mylpg.in पर जाएं, अपनी कंपनी चुनें और लॉग इन करके बुक करें।

यह पोर्टल आपको सब्सिडी स्टेटस और बुकिंग हिस्ट्री ट्रैक करने की सुविधा भी देता है।

4. पेमेंट ऐप्स (PhonePe, Google Pay, Paytm)
डिजिटल पेमेंट ऐप्स ने बुकिंग को बेहद सरल बना दिया है:

अपना पसंदीदा ऐप (जैसे Paytm या PhonePe) खोलें।

'Book a Cylinder' आइकन पर क्लिक करें।

अपने गैस प्रोवाइडर (Operator) को चुनें।

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी डालें।

बुकिंग के साथ-साथ तुरंत भुगतान करें।

डिजिटल बुकिंग के फायदे
कैशबैक और ऑफर्स: पेमेंट ऐप्स के जरिए बुकिंग करने पर कई बार आकर्षक रिवॉर्ड और कैशबैक मिलते हैं।

रियल-टाइम ट्रैकिंग: आप जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर गोदाम से कब निकला है।

बिना कॉल के काम: बिजी लाइन्स और होल्ड पर रहने की झंझट खत्म।

 


Read More: 200MP कैमरा और सुपरफास्ट प्रोसेसर के साथ Vivo ला रहा है दमदार फोन, फीचर कर देंगे हैरान