img

कुलगाम। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादी मार गिराए हैं। मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव बरामद किये गए हैं।


कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरधी ने बताया कि कुलगाम जिले के रेडवानी पाईन में  मारे गये दो आतंकवादियों में मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा समर्थित टीआरएफ कमांडर बासित डार भी है। उस पर एनआईए ने 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान कर रखा था।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बासित डार श्रीनगर में कई आतंकवादी हमलों के पीछे था। रेडवानी के कुलगाम का निवासी बासित तीन साल से अपने घर से लापता था और वह लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) में शामिल हो गया था। एनआईए ने टीआरएफ प्रमुख बासित अहमद डार की गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। अधिकारी ने कहा कि बासित नागरिक हत्याओं के पीछे भी मास्टरमाइंड था। मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे