img

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेश्वर धाम पर रुद्राक्ष महोत्सव शुरू होने से पहले ही हालात बेकाबू हो गए हैं. बढ़ती भीड़ के आगे प्रशासन ने भी घुटने टेक दिए हैं. बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं के लिए यहां छांव के इंतजाम नहीं किए गए हैं. 10-10 घंटे धूप में खड़े होने की वजह से लोग अब चक्कर खाकर बेहोश हो रहे हैं. ऐसे में करीब 2000 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित जिला अस्पताल पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

रुद्राक्ष लेने के लिए लगी 2 किमी लंबी कतार

दरअसल, सीहोर के कुबेश्वर धाम पर आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा व रुद्राक्ष महोत्सव के आयोजन की शुरुआत हुई है. कार्यक्रम के पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंडित प्रदीप मिश्रा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं. इधर कुबेश्वर धाम पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए हैं. बुधवार को रुद्राक्ष लेने के लिए 2-2 किलोमीटर लंबी कतार लगी है. बताया जा रहा है कि इस कतार में करीब 2 लाख से ज्यादा लोग लगे हुए. इस भीड़ को रोकने के लिए बांस और बल्लियों से बने बैरिकेड लगे थे, जो सैलाब बनी इस भीड़ को रोक नहीं पाए.

रुद्राक्ष महोत्सव से पहले करीब दस लाख लोग पहुंचे 

बता दें कि कार्यक्रम के एक दिन पहले ही बुधवार को यहां 2 लाख से अधिक लोग पहुंच गए थे. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर एक दिन पहले ही श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष बांटना शुरु हो गए थे. जबकि गुरुवार को यहां करीब आठ लाख से अधिक लोग पहुंच चुके हैं. बढ़ती भीड़ के आगे सारी व्यवस्थाएं बोनी साबित हो रही है. इस बीच, श्रद्धालुओं को बढ़ती भीड़ की वजह से पुलिस और प्रशासन व्यवस्थाऐं घुटने टेक दी। कुबेश्वर धाम पर आए श्रद्धालुओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना मोबाईल नेटवर्क ध्वस्त होने की वजह से आ रही है. श्रद्धालु यहां अपने परिजनों से बिछड़ रहे हैं.

इसलिए खास है पंडित मिश्रा का ये रुद्राक्ष?

रुद्राक्ष के लिए उमड़ी भीड़ में यह भ्रम है कि कुबेश्वर धाम पर जो जो रुद्राक्ष बांटा जा रहा है उसे पानी में डालना है और उस पानी को पी जाना है, ऐसा करने से उनकी हर समस्या दूर हो जाएगी. भले ही नक्षत्र खराब हो, बीमारी हो, भूत बाधा हो सब संकट का निवारण हो जाएगा. यही कारण है कि इस रुद्राक्ष को लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी है. बता दें आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार प्रसार किया गया था उसी का नतीजा है कि यहां जमकर भीड़ उमड़ रही है.

 


Read More: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग दौरान धमाका, घर में लगी आग , 6 लोगों की मौत