img

देहरादून। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड शासन ने केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। यह जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।

मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के जानमाल की रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है कि भारी बारिश के दिनों में यात्रा स्थगित रखी जाए।

 


Read More: Uttarakhand Board Result: 10वीं में अक्षत गोपाल, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता टॉपर