कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां मिट्टी का टीला धंसने से 5 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 3 गंभीर रूप से हो गईं। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में हुआ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक को खराज थाना क्षेत्र स्थित टिकर डीह गांव कुछ महिलाएं सरकारी तालाब से मिट्टी लेने गई थीं। इसी दौरान टीला ढह गया और वे उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन वहां पहुंचे। मिट्टी के नीचे दबी महिलाओं और लड़कियों को बाहर निकाला गया। तब तक उनमें से पांच की मौत हो चुकी थी।
इनमें ललिता (35) , ममता (30) , उमा (15) , कछरई (55) और खुशी (19) के रूप में हुई है। घायलों में मैना देवी (45) पत्नी राजू, सपना देवी (16) पुत्री भरत लाल, आक्रोश कुमार (35) पुत्र छोटे लाल और लक्ष्मी देवी (35) पत्नी लखन लाल शामिल हैं।। हादसे में घायल सपना, सुग्गन और मैना को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाबत एसडीएम ने बताया कि महिलाएं घरेलू कार्य के लिए मिट्टी खोदने यहां आई थीं। टीला ढहने से मिट्टी के नीचे दबकर पांच महिलाओं की मौत हो गई, जिसमें दो किशोरियां भी शामिल हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीएम योगी ने जताया दुख, मदद का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने पांच-पांच लाख रुपये की राहत राशि देने की घाेषणा की है।
Read More: UP Board Result Lucknow: 10वीं में अद्रिजा और आरोही, 12वीं में सुभान अली लखनऊ के टॉपर




