मुंबई। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ठंडा मिल रहा है। 17 फरवरी को कार्तिक और कृति सेनन की फिल्म रिलीज हुई थी, जो अच्छे-खासे प्रमोशन के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब हो रही है। आइए एक नजर डालते हैं कार्तिक आर्यन की शहजादा के कलेक्शन पर
फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया था। उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन अच्छा होगा, लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने महज 6.65 करोड़ रुपए ही बटोरे। उम्मीद की जा रही थी कि रविवार को शहजादा के कलेक्शन में अच्छी खासी बढ़ेत्तरी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को फिल्म ने महज 7.30 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.95 करोड़ हो गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा उनकी लास्ट रिलीज भूल भुलैया से काफी पीछे चल रही है। शहजादा में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल भी मुख्य भूमिका में हैं.
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




