img

 बेंगलुरु । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)  और आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) के एक संयुक्त अभियान में अल कायदा से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को बेंगलुरु के थानिसंद्रा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान आरिफ के रूप में हुई है, वह आतंकी संगठन के निर्देश पर काम कर रहा था।

पुलिस को शक था कि आरिफ के दो साल से अल कायदा से संबंध हैं और उसने अपने घर से अभियान चलाया।

आरोपी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और उसने घर से काम करने का विकल्प लिया था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी संगठन के संपर्क में आया।

सूत्रों ने कहा कि आरोपी टेलीग्राम और डार्कनेट पर सक्रिय था और आतंकी संगठन के संदेश फैला रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि वह मार्च में इराक के रास्ते सीरिया पहुंचने की तैयारी कर रहा था। सीरिया नहीं जा पाने पर वह अफगानिस्तान पहुंचने की भी योजना बना रहा था। अधिकारी किसी अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ कर रहे हैं।
 


Read More: लखनऊ: महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास न होने पर भाजपा की जनाक्रोश रैली, सीएम योगी भी कड़ी धूप में पैदल चले