मुंबई। The Buckingham Murders Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। देशभर में पहले दिन फिल्म के सिर्फ 1300 शो हुए। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई की सामने आ गई है।
करीना कपूर खान स्टारर 'द बकिंघम मर्डर्स' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह क्राइम थ्रिलर 13 सितंबर को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की, लेकिन समीक्षकों ने करीना कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। 2024 में यह उनकी दूसरी फिल्म है। 'क्रू' के बाद इस साल वह 'द बकिंघम मर्डर्स' में दूसरी बार दर्शकों के सामने आई हैं।
हालांकि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने से ऐसी संभावना है कि करीना कपूर की क्राइम थ्रिलर का कलेक्शन वीकेंड में बढ़ सकता है।
Read More: श्रेया कालरा बनीं 'लॉकअप 2' की विजेता, राम कपूर और शिल्पा शिदें जैसे मजबूत प्रतियोगियों को पछाड़ा




