मुंबई। सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की कास्ट जॉइन की है। इसके अलावा वे शंकर निर्देशित फिल्म ‘इंडियन 2’ में भी नजर आएंगे।
इस फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट यह है कि नेटफ्लिक्स ने करीबन 200 करोड़ रुपए में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। ये राइट्स सभी लैंग्वेज के हैं।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ‘शंकर ने इंडियन 2 में बहुत ही कमाल का काम किया है। जिन लोगों ने फिल्म के पोर्शन देखे हैं वो इसके रिजल्ट से बहुत खुश हैं।’
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां से इसक फर्स्ट पार्ट एंड हुआ था। इसका मतलब है कि इंडियन 2 में कमल का किरदार 90 साल के शख्स का होगा।
फिल्म में मेकअप आर्टिस्ट ने कमल को यह लुक देने में खूब मेहनत की है। इसके लिए कमल को मेकअप करवाने में 4 घंटे, जबकि इसे रिमूव करने में दो घंटे लगते थे।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




