img

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शिवराजपुर चौराहे के समीप गुरूवार यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF ) के साथ मुइभेड़ में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मार गया। उस पर 4 लाख का इनाम था। उसके पास से एके-47 राइफल ,9 एमएम पिस्टल, कारतूस का खोखा और एक मोटर साइकिल बरामद हुई।

पुलिस उपायुक्त यमुनापार विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि इस संबंध में पूरी जानकारी एसटीएफ से मिलेगी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से मारने वाले शातिर अपराधी की पहचान झारखंड के धनबाद जेसी मल्लिकरोड निवासी छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन के रूप में की गई। एसटीएफ सूत्रों की माने तो एसटीएफ प्रयागराज की फील्ड इकाई की टीम प्रभारी जय प्रकाश जाय व उनकी टीम को सूचना मिली ​थी कि कई हत्याओं में वांछित माफिया अपने साथी के साथ प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर रास्ते से आने वाला है और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है।

इस सूचना पर प्रयागराज टीम ने घेराबंदी कर शिवराजपुर चौराहा थाना शंकरगढ़ के नजदीक घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने टीम पर एके-47 और पिस्टल से फायर कर दिया। इस दौरान एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय व उनके टीम के तीन कर्मचारी बाल—बाल बच गए। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसकी जान बचाने के प्रयास में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एके-47 राइफल व 9 एमएम पिस्टल व भारी मात्रा में जिंदा हुआ खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद की है।
 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत