img

मुंबई। जाह्नवी कपूर को साउथ में एक और फिल्म मिल गई है। ‘आरआरआर’ के हीरो में से एक जूनियर एनटीआर के साथ ‘एनटीआर 30’ के लिए चुने जाने के बाद अब वह ‘आरआरआर’ के एक और हीरो रामचरण के साथ ‘आरसी16’ नाम की फिल्म की हीरोइन भी बनने जा रही हैं।

राम चरण की आने वाली फिल्म आरसी 16 का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया है।

अगर जाह्नवी राम चरण के साथ आरसी 16 में काम करने को राजी हो जाती हैं तो यह उनकी दूसरी साउथ फिल्म होगी।

अब जबकि जाह्नवी ने साउथ के दो टॉप स्टार्स के साथ दो फिल्में साइन की हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अब साउथ में अपनी किस्मत आजमाना चाह रही हैं। हिंदी फिल्मों में कई ब्रेक मिलने के बावजूद वह बुरी तरह असफल रही हैं। 


Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म