नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की इस लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसके मुताबिक, बीएल एल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।
राष्ट्रीय सचिव
| क्रमांक | नाम | राज्य |
| 1 | विजया राहटकर | महाराष्ट्र |
| 2 | सत्या कुमार | आंध्र प्रदेश |
| 3 | अरविंद मेनन | दिल्ली |
| 4 | पंकजा मुंडे | महाराष्ट्र |
| 5 | डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना | पंजाब |
| 6 | अल्का गुर्जर | राजस्थान |
| 7 | अनुपम हाजरा | पश्चिम बंगाल |
| 8 | ओमप्रकाश धुर्वे | मध्य प्रदेश |
| 9 | ऋतुराज सिन्हा | बिहार |
| 10 | आशा लाकड़ा | झारखण्ड |
| 11 | कामख्या प्रसाद तासा, सांसद | असम |
| 12 | सुरेन्द्र सिंह नागर, सांसद | उत्तर प्रदेश |
| 13 | अनिल एंटनी | केरल |
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
| क्रमांक | नाम | राज्य |
| 1 | रमन सिंह | छत्तीसगढ़ |
| 2 | वसुंधरा राजे | राजस्थान |
| 3 | रघुबर दास | झारखंड |
| 4 | सौदान सिंह | मध्य प्रदेश |
| 5 | बैजयंत पांडा | ओडिशा |
| 6 | सरोज पांडे | छत्तीसगढ़ |
| 7 | रेखा वर्मा | उत्तर प्रदेश |
| 8 | डीके अरुणा | तेलंगाना |
| 9 | एम चौबा एओ | नगालैंड |
| 10 | अब्दुल्ला कुट्टी | केरल |
| 11 | लक्ष्मीकांत वाजपाई | उत्तर प्रदेश |
| 12 | लता उसेंडी | छत्तीसगढ़ |
| 13 | तारिक मंसूर | उत्तर प्रदेश |
राष्ट्रीय महामंत्री
| क्रमांक | नाम | राज्य |
| 1 | अरुण सिंह | उत्तर प्रदेश |
| 2 | कैलाश विजयवर्गीय | मध्य प्रदेश |
| 3 | दुष्यंत कुमार गौतम | दिल्ली |
| 4 | तरुण चुग | पंजाब |
| 5 | विनोद तावड़े | महाराष्ट्र |
| 6 | सुनील बंसल | राजस्थान |
| 7 | संजय बंदी | तेलंगाना |
| 8 | राधामोहन अग्रवाल | उत्तर प्रदेश |
Read More: ICSE, ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में 98.18% तो 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास




