मुंबई। पलहगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब भारत सरकार ने भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस कदम से भारत में पाकिस्तानी सितारों के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।
जिन पाकिस्तान कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बैन लगाया गया है उनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज और इमरान अब्बास जैसे नाम शामिल हैं।
हानिया आमिर की भारत में भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें बड़ी संख्या में भारतीय फॉलो करते हैं। इस हमले के बाद हानिया ने भारत के प्रति अपना समर्थन भी जताया था और इस घटना पर दुख भी व्यक्त किया था। इसके बावजूद भारत सरकार ने इस वक्त इन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कुछ दिन पहले भारत ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर-गुलाल' की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। यह फिल्म 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें फवाद के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थीं।
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इस फिल्म को भारत में बैन करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इस फिल्म के जरिए फवाद खान 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 2016 में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था।
Read More: OTT पर धमाल मचाने आ रही है 'धुरंधर 2', जानें कब और कहां ऑनलाइन देख पाएंगे फिल्म




