img

नई दिल्ली । जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के उरी नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

एक्स के माध्यम से सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस दौरान चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। दो एके 47, एक पिस्तौल और आईईडी भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।

उधर मंगलवार को जम्मू कश्मीर के ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश के अन्य शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब का दो दिन दौरा छोड़ बुधवार सुबह भारत लौट आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एलजी सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला श्रीनगर पहुंच गए हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी शाह से फोन पर बातचीत की है। अमेरिका, ईरान, रूस, इटली, यूएई सहित अन्य देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की है।

जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा अटैक के बाद ये सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा में CRPF के काफिले पर फिदायीन हमला हुआ था, इसमें 40 जवान शहीद हुए थे। इसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।


Read More: बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, कैमरों के डेटा सुरक्षा के लिए जारी किए नए निर्देश