पटना। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। उनके साथ जदयू कोटे से विजय चौधरी और बिजेन्द्र यादव ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार भी मौजूद है।
राजभवन पहुंचने से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने पूजा की। सीएम पद लेने से पहले ही सम्राट चौधरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
नीतीश कुमार ने सोमवार को CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे अब राज्यसभा के सदस्य हैं। नीतीश बिहार में 20 साल मुख्यमंत्री के पद काबिज रहे।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




