हेल्थ/लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy drinks in summer: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे बचने के लिये लोग अक्सर कोल्ड ड्रिंक को विकल्प के रूप में चुनते हैं। कोल्ड ड्रिंक पीने से कुछ समय के लिए शरीर को ठंडक महसूस होती है लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी होती है। इसलिए गर्मी में कोल्ड ड्रिंक की जगह आपको कुछ हेल्दी चीजें पीनी चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में जो गर्मियों में आपके शरीर को दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।
गर्मियों में पी जाने वाली हेल्दी ड्रिंक्स
नींबू पानी: गर्मियों के मौसम में नींबू पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्स होता है और स्वस्थ भी रहता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपकी त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
नारियल पानी: गर्मी के मौसम में आप हर रोज नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को हाइड्रेटेड और ठंडा रखते हैं। इसके अलावा यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
बेल का शरबत: गर्मियों के मौसम में बेल का शरबत किसी वरदान से कम नहीं है. आपको गर्मियों के मौसम में बेल के शरबत को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. यह आपकी सेहत को स्वस्थ रखता है और आपके शरीर को भी हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
आम का पना: गर्मियों के मौसम में आम खाना तो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. वहीं आप कच्चे आम का पना भी बना सकते हैं. यह स्वाद में खट्टा मीठा और टेस्टी होता है. साथ ही ये शरीर को हाइड्रेट रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
छाछ: गर्मियों में अपच, एसिडिटी और गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होना आम बात है। अगर आपको भी पाचन संबंधी समस्या है तो आप अपने आहार में छाछ को शामिल कर सकते हैं। यह एक प्रोबायोटिक है, इसलिए इसे आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करता है।
(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)
Read More: NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी




